वृक्ष-सींचन गतिविधि के जरिये विद्यार्थियों ने प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझा

वृक्ष-सींचन गतिविधि के जरिये विद्यार्थियों ने प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझा

माउंट लिटरा जी स्कूल में पृथ्वी दिवस पर गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

लखीसराय. सदर प्रखंड के दामोदरपुर रोड स्थित माउंट लिटरा ज़ी स्कूल में आज पृथ्वी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय का पूरा परिसर पर्यावरण संरक्षण के संदेशों से गूंज उठा. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना व उन्हें पृथ्वी की सुरक्षा के लिए प्रेरित करना था. इस दौरान विद्यार्थियों ने पोस्टर-निर्माण, स्लोगन-लेखन व भाषण प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया. विद्यालय के गलियारों को विद्यार्थियों द्वारा बनाये गये आकर्षक पोस्टरों व प्रभावशाली संदेशों से सजाया गया, जो हरियाली व स्वच्छता का संदेश दे रहे थे. विद्यालय प्रशासन द्वारा आयोजित वृक्ष-सींचन (ट्री-वॉटरिंग) गतिविधि ने कार्यक्रम को विशेष बनाया. विद्यार्थियों ने स्वयं पौधों को पानी देकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझा व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. इसके अतिरिक्त, कक्षा शिक्षकों ने विशेष जागरूकता सत्र आयोजित कर विद्यार्थियों को पृथ्वी के महत्व, सतत विकास, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव व दैनिक जीवन में अपनाये जाने वाले छोटे-छोटे पर्यावरणीय उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. विद्यालय प्रबंधन ने इस सफल आयोजन के लिए सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों की सराहना की. भविष्य में भी इस प्रकार की जागरूकता गतिविधियों को जारी रखने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >