छात्रा ने प्रेमी संग रचाई शादी, थाने पहुंचकर किया सरेंडर

छात्रा ने प्रेमी संग रचाई शादी, थाने पहुंचकर किया सरेंडर

एडमिट कार्ड लेने जाने की बात कहकर घर से हुई थी लापता, अब दर्ज हुआ पुलिस में बयान

सूर्यगढ़ा. नगर परिषद क्षेत्र के कटेहर बॉलीपर गांव से बीते 13 जनवरी से लापता युवती शनिवार को अचानक अपने प्रेमी के साथ सूर्यगढ़ा थाना पहुंची. प्रेमी युगल के पुलिस के समक्ष उपस्थित होते ही थाने में भारी भीड़ जमा हो गई. इस दौरान दोनों पक्षों के परिजन भी वहां मौजूद थे. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए युवती का 180 बीएनएसएस के तहत बयान दर्ज किया है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती इंटरनेशनल कॉलेज घोसैठ में बीए की छात्रा है. बीते 13 जनवरी 2026 को वह अपने घर से यह कहकर निकली थी कि वह कॉलेज एडमिट कार्ड लाने जा रही है. जब वह देर शाम तक वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने काफी खोजबीन की. अंततः युवती के पिता द्वारा सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 15/26 के तहत गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी. थाने पहुंची युवती ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ शादी रचा ली है. युवती का प्रेमी सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के ही पटेलपुर गांव का रहने वाला है. पुलिस ने युवक को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है और मामले की कानूनी बारीकियों की जांच कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती के बयान के आधार पर आगे की वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है. छात्रा के कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी. फिलहाल, पुलिस मामले में छानबीन व अग्रिम कार्रवाई में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >