गर्मी का कर्फ्यू: दोपहर में सड़कों पर छायी वीरानी

पिछले एक सप्ताह से गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है. शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच जाने की वजह से लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं.

तापमान पहुंचा 42 डिग्री सेल्सियस तक, लोगों की बढ़ी परेशानी

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार 26 अप्रैल को भी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

सूर्यगढ़ा. पिछले एक सप्ताह से गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है. शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच जाने की वजह से लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं. तेज गर्मी से कुदरत के कर्फ्यू लागू कर देने का एहसास हो रहा है. आलम यह कि दिन के नौ बजे से ही धूप कड़ी होने लगती है. जिससे लोगों का घरों से निकलना दूभर हो रहा है. दोपहर के समय शहर की सड़कें भी वीरान नजर आने लगी है. तेज धूप और गर्मी ने इस बार हदें पार कर दी है. पारा 42 डिग्री तक पहुंच जाने से हीट स्ट्रोक यानि लू लगने का खतरा बढ़ गया है. हालांकि 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस गिरावट आने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री ऊपर चढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 27 अप्रैल से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. इधर, पिछले एक सप्ताह से सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. दोपहर में लोग घर हो या दफ्तर ओके कमरों में बंद होकर लू से बचने का प्रयत्न करते दिख रहे हैं. हालत यह है कि धूप के कारण दोपहर में शहर की सड़कें सूनी हो रही है और शहर की सड़कों पर गर्मी के कर्फ्यू का नजारा दिख रहा है.

लू लगने का यह है लक्षण

तेज धूप में काम करने से चक्कर आना या मितली लगनाब्लड प्रेशर अचानक से कम होने लगनातेज बुखार आना

ऐसे बरतें एहतियात

हीट स्ट्रोक यानि लू से बचने के लिए जरूरी है कि आप निर्जलीकरण की अवस्था में ना पहुंच जायें. यानि कि आपके शरीर में पानी की कमी ना हो जाय. निर्जलीकरण से बचने के लिए यह अति आवश्यक है कि आप खूब मात्रा में पानी पीते रहे. अक्सर लोग तभी पानी पीते हैं जब ही प्यास लगती है लेकिन ऐसा करना हर दृष्टि से स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं है. पानी न सिर्फ आपकी प्यास बुझाता है बल्कि यह शरीर के भीतर के विषैले पदार्थों को भी बाहर निकालता है.

अगले सात दिनों तक शहर का संभावित तापमान

तिथि अधिकतम न्यूनतम 26/04 41 2327/04 34 2428/04 32 2429/04 30 2330/04 30 2301/05 30 2302/05 31 2403/05 31 25

पछुआ गर्म हवा के झोंके के कारण पंखा व कूलर भी फेल

लखीसराय. शहर की सड़क गर्म हवा के कारण सूनी पड़ी गयी, लोगों का आवागमन काम हो गया. वहीं दूर-दराज से पहुंचे लखीसराय बाजार में नगर परिषद के द्वारा प्याऊ की व्यवस्था से लोगों को राहत मिल रही है. लोग शीतल पेयजल का लोग रुक-रुक कर अपना गला भिगो लेते हैं. दूर देहाती से पहुंचे लोग पियाऊ के व्यवस्था से काफी खुश नजर आ रहे हैं. इस बार नगर परिषद के द्वारा पीने का पानी ठंडा रखने के लिए पूरी व्यवस्था किया है. कहीं भी धूप में पियाऊ को नहीं रखा गया है. जिससे कि लोगों को शीतल पेयजल मिल पा रहा है. वहीं दूसरी और गांव देहात में पछुआ गर्म हवा की चपेट से बचने के लिए ठंडी जगह की तलाश करते हुए नजर आते हैं. पछुआ गर्म हवा के कारण अब पंखा एवं कलर भी काम करना बंद कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >