अभयपुर में रेलवे की बड़ी कार्रवाई, स्कूल के मैदान तक पहुंची ''''लाल लकीर''''

विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त जमीन पर रेलवे का निशान लगा दिया है.

रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमण को लेकर अपनाया सख्त रूख

अभयपुर रेलवे से सटे जमीन की हुई मापी

पीरीबाजार. जमालपुर-किऊल रेलखंड के बीच स्थित अभयपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रूख अपनाया. रेलवे के अधिकारियों और अमीन की टीम ने स्टेशन से सटी भूमि की विधिवत मापी की, जिससे स्थानीय स्तर पर हड़कंप मच गया है. स्कूल के मैदान पर संकट इस पैमाइश में सबसे चौंकाने वाला खुलासा उच्च विद्यालय घोसैठ को लेकर हुआ है. मापी के बाद अधिकारियों ने बताया कि विद्यालय के खेल के मैदान का लगभग आधा हिस्सा रेलवे की सीमा के भीतर आता है. विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त जमीन पर रेलवे का निशान लगा दिया है. अतिक्रमण मुक्त अभियान: रेलवे अपनी संपत्तियों को सुरक्षित करने के लिए डिजिटल और भौतिक रूप से सीमांकन कर रहा है. चिह्नीकरण प्रक्रिया: मंगलवार को हुई. इस मापी के दौरान उन सभी जगहों को लाल निशान से चिह्नित किया गया है, जहां अवैध रूप से कब्जा किया गया था. निशान लगाने के बाद अतिक्रमण कार्यों को तुरंत हटाया गया. वहीं विद्यालय के मैदान का एक बड़ा हिस्सा रेलवे के दायरे में जाने से छात्रों और स्थानीय खेल प्रेमियों में चिंता व्याप्त है. ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस मैदान का उपयोग शैक्षणिक और खेल गतिविधियों के लिए होता रहा है, लेकिन रेलवे के दावों ने अब स्कूल के भविष्य पर सवालिया निशान लगा दिया है. एईएन राजीव कुमार ने बताया कि अभयपुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में रेलवे की जमीन को मापी कर रेलवे द्वारा चिह्नित कर दिया गया है. सर्कुलेटिंग एरिया में अतिक्रमण मुक्त रखने की जिम्मेदारी स्थानीय आरपीएफ को है.

—————————————————————————————————–

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >