शृंगी ऋषि धाम में परिसर को किया स्वच्छ

डीएम मिथिलेश मिश्र के निर्देश पर शनिवार की पूर्वाह्र प्रखंड अंतर्गत स्थित शृंगीऋषि धाम में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया

सूर्यगढ़ा. डीएम मिथिलेश मिश्र के निर्देश पर शनिवार की पूर्वाह्र प्रखंड अंतर्गत स्थित शृंगीऋषि धाम में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम में डीडीसी सुमित कुमार व एडीएम नीरज कुमार के निर्देशन में प्रखंड के स्वच्छता पर्यवेक्षकों व पांच पंचायतों के स्वच्छता कर्मियों ने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभायी. इस दौरान शृंगीऋषि मंदिर व उसके पूरे परिसर की सघन सफाई की गयी. मंदिर प्रांगण, मुख्य मार्ग व आसपास के क्षेत्रों में चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर स्वच्छता व स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित की गयी. प्रशासन की इस पहल से श्रद्धालुओं में प्रसन्नता देखी गयी. अधिकारियों ने कहा कि धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाये रखना सामूहिक जिम्मेदारी है और इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >