कस्तूरबा गांधी विद्यालय में गूंजा ''बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'' का संकल्प

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में गूंजा 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का संकल्प

छात्राओं को दी गयी बाल विवाह निषेध की जानकारी, जागरूक समाज बनाने की ली शपथ

सूर्यगढ़ा. महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान में तथा संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन के सहयोग से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, रामनगर में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार, लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार एवं वार्डन सह शिक्षिका रिमझिम कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गयी. छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया. प्रशांत कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि लिंग आधारित भेदभाव समाप्त कर बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण व शिक्षा को सुनिश्चित करना इस योजना का मुख्य लक्ष्य है. साथ ही बाल विवाह निषेध कानून (शारदा एक्ट) की जानकारी देते हुए निर्धारित आयु सीमा के बारे में बताया. वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार ने कहा कि बाल विवाह मुक्त समाज के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है. उन्होंने छात्राओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया. अंत में वार्डन रिमझिम कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के बीच मिल्टन कंपनी की पानी की बोतल वितरित की गयी तथा बाल विवाह रोकथाम की सामूहिक शपथ दिलायी गयी. मौके पर बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >