जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई नीट की परीक्षा

जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई नीट की परीक्षा

929 परीक्षार्थी परीक्षा में हुए शामिल़, 20 रहे अनुपस्थित

लखीसराय. जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नीट (यूजी) परीक्षा 2026 का सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन संपन्न हुआ. परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक एवं सुदृढ़ व्यवस्था की गयी थीं. जिन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा ली गयी उनमें केंद्रीय विद्यालय लखीसराय, डायट लखीसराय, केआरके उच्च विद्यालय लखीसराय तथा प्लस टू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनपुर शामिल हैं. इन परीक्षा केंद्रों पर कुल 949 परीक्षार्थियों के शामिल होने की व्यवस्था की गयी थी, जिनमें से 929 परीक्षार्थी उपस्थित रहे. परीक्षा का आयोजन निर्धारित समयानुसार दोपहर दो बजे से संध्या पांच बजे तक किया गया. परीक्षा के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे. सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, दंडाधिकारी एवं उड़नदस्ता दल की तैनाती की गयी थी. अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया. साथ ही, बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से परीक्षा प्रक्रिया पर सतत नजर रखी गयी. जिलाधिकारी के निर्देशानुसार परीक्षा के सफल संचालन हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों केंद्राधीक्षक, पर्यवेक्षक, निरीक्षक एवं कर्मियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिये गये थे. परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई, जिससे यह परीक्षा पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई. जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सहायता एवं यातायात प्रबंधन की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की थी. परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू कर भीड़-भाड़ एवं अनावश्यक गतिविधियों पर नियंत्रण रखा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >