वार्ड नंबर सात में कई परिवार के लोगों का नाम है गायब

वास्तविक मतदाताओं को नाम जोड़ने का गुहार लगाया है.

-लोगों ने जिलाधिकारी एवं चुनाव आयोग को लिखा पत्र लखीसराय. शहर के वार्ड नंबर सात पूर्वी कार्यानंद नगर मोहल्ला मतदाता सूची से कई परिवार के लोगों का नाम गायब कर दिया गया है. इस बात को लेकर आरटीआई कार्यकर्ता संजय प्रजापति ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि नगर परिषद आम निर्वाचन नियमावली 2022 के मद्देनजर वार्ड नंबर सात में अंतिम रूप से छह सितंबर 2022 को प्रकाशित मतदाता सूची में लगभग 317 मतदाताओं को 11 अप्रैल 2025 को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची से नाम विलोपित कर लोगों का संवैधानिक अधिकार मताधिकार से का हनन किया गया है. उन्होंने कहा कि 353 बाहरी मतदाताओं का नाम जोड़कर राजनीति साजिश एवं विशेष व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र रचा गया है. उन्होंने वास्तविक मतदाताओं को नाम जोड़ने का गुहार लगाया है. इस संबंध में रामगढ़ चौक बीडीओ सह नगर परिषद के रिवाइजिंग ऑफिसर प्रतीक कुमार एवं बीएलओ ने कहा कि वार्ड नंबर सात में सात सौ कुछ मतदाता है. इनमें दो चार नाम हटाया गया, जो को दूसरे वार्ड का था या फिर यहां रहता ही नहीं है. बड़ी संख्या में मतदाता हटाया गया है तो सात सौ मतदाता कहां से आये. उन्होंने कहा कि गलत आरोप लगाया जा रहा है. —————————————————— विवाहिता की हत्या मामले में अरमा गांव से किशोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार सूर्यगढ़ा. कजरा थाना की पुलिस ने अरमा गांव में छापेमारी कर विवाहिता की हत्या मामले में फरार चल रहे एक किशोर को गिरफ्तार किया है. जिससे बुधवार के पूर्वाह्न पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. थानाध्यक्ष राजवर्धन प्रसाद ने बताया कि 19 सितंबर 2024 को अरमा गांव में विवाहिता की मौत हुई थी. मृतका के पिता द्वारा कजरा थाना में 20 सितंबर 2024 को कांड संख्या 94/24 के तहत हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराया गया था. जिसमें किशोर सहित सात लोग नामजद हैं. मामले में किशोर फरार चल रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >