लखीसराय में 42 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, दोपहर में घर से निकलना पड़ सकता है भारी

Heat Wave Alert:लखीसराय में गर्मी अब और खतरनाक होने जा रही है. मौसम विभाग ने जिले में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है. सोमवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि दोपहर के समय लू और उमस लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है

लखीसराय से अजीत सिंह और देव कुमार की रिपोर्ट :

लखीसराय में सोमवार सुबह हल्की हवा और कम धूप के कारण लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन सुबह 8 बजे के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया. मौसम विभाग के अनुसार दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक तेज धूप और गर्म हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में लोगों को जरूरी काम सुबह के समय ही निपटाने की सलाह दी गयी है.

सुबह राहत, दोपहर में बढ़ेगा Heat Wave का असर

सुबह के समय मौसम थोड़ा सामान्य दिखा, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, वैसे-वैसे गर्मी और उमस का असर बढ़ता गया. बाजारों और सड़कों पर लोग छांव की तलाश करते नजर आये. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दोपहर के समय बाहर निकलना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

42 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. गर्म हवाओं और उमस के कारण लोगों को अधिक परेशानी महसूस हो सकती है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मंगलवार तक गर्मी और लू का असर जारी रह सकता है.

शाम और रात में बदल सकता है मौसम

भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने सोमवार देर शाम और रात में राहत की उम्मीद भी जतायी है. अनुमान है कि बादल गरजने के साथ हल्की बारिश हो सकती है. यदि मौसम में बदलाव हुआ तो 20 जून की शाम तक लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.

डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में बिना जरूरी काम के घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है. बाहर निकलते समय सिर ढककर रखने, हल्के कपड़े पहनने और लगातार पानी पीने को कहा गया है. बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत बतायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >