विवाहिता को छत से धक्का दिया, पति व देवर गिरफ्तार

मानिकपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में एक विवाहिता को पारिवारिक विवाद के कारण उसके ही पति व देवर ने मिलकर छत से धक्का दे दिया

विवाहिता की मां ने दर्ज करायी प्राथमिकी

सूर्यगढ़ा

मानिकपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में एक विवाहिता को पारिवारिक विवाद के कारण उसके ही पति व देवर ने मिलकर छत से धक्का दे दिया. घटना 18 मार्च की बतायी गयी है. पुलिस ने मामले में भवानीपुर गांव के रहने वाले स्व. वाल्मीकि महतो के पुत्र विवाहिता के पति राम गोविंद कुमार उर्फ भोला महतो के अलावे विवाहिता का देवर नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया है. जिसे शनिवार को लखीसराय कोर्ट में पेश किया गया.

विवाहिता की मां ने दर्ज करायी थी प्राथमिकी-

मामले को लेकर बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसैना दियारा की रहने वाले करमदेव महतो की पत्नी विवाहिता की मां पूजा देवी के द्वारा मानिकपुर थाना में शुक्रवार 20 मार्च को कांड संख्या 40 /26 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस के मुताबिक विवाहित किरण देवी छत से गिरने की वजह से गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. नाजुक स्थिति में उसका इलाज चल रहा है.

—————————————————————————————

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >