मानसिक स्वास्थ्य के प्रति युवाओं को जागरूक करने का लक्ष्य

मानसिक स्वास्थ्य के प्रति युवाओं को जागरूक करने का लक्ष्य

बीएनएम कॉलेज में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का आगाज

बड़हिया. बीएनएम कॉलेज बड़हिया की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा बुधवार को सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया. शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व प्राचार्य प्रो डॉ आशुतोष कुमार ने अपने बीज वक्तव्य में कहा कि शारीरिक बीमारियों में समाज साथ देता है, लेकिन मानसिक समस्याओं को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है. इससे युवा निराशा का शिकार होकर अपने सामाजिक दायित्वों का सही निर्वहन नहीं कर पाते. उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है और एनएसएस जैसी योजनाएं देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं.

गोद लिए गये गांवों में चलेगा अभियान

प्राचार्य प्रो डॉ पूनम कुमारी ने स्वयंसेवकों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति व्यापक जनजागरूकता की आवश्यकता है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों व गोद लिए गये गांवों में इस अभियान को प्रभावी ढंग से पहुंचाया जायेगा. कार्यक्रम के अंत में एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रमोद यादव ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया. यह शिविर आने वाले सात दिनों तक विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के साथ जारी रहेगा. इस अवसर पर महाविद्यालय के कई वरिष्ठ शिक्षक डॉ जेसिका, डॉ रेणु चौधरी, डॉ राजेश प्रभाकर, डॉ सौरभ बिरला, डॉ जावेद खान व डॉ मंजेश कुमार, स्वयंसेवक साहिल कुमार, नीतीश कुमार, शालू कुमारी, शिवानी, मुस्कान, अंशु, प्रिया कुमारी, मुरलीधर कुमार और चंद्र दर्शन आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >