पीरीबाजार चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर पीरीबाजार थाना क्षेत्र के बबुआ बाजार स्थित वासंतिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया. माता रानी के दरबार में आयोजित इस कार्यक्रम में न केवल भक्ति की सरिता बही, बल्कि स्थानीय कला और संस्कृति का भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. भक्तिमय संगीत पर थिरके कदम शुक्रवार की शाम आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं, बच्चों और महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर हिस्सा लिया. डांडिया की खनक और गीतों की धुनों पर श्रद्धालुओं ने माता की आराधना नृत्य के माध्यम से की. पूरा मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों और डांडिया की थाप से गुंजायमान रहा. सांस्कृतिक मेल-जोल का केंद्र बना बबुआ बाजार आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर हर वर्ष भक्तों में भारी उत्साह रहता है, लेकिन डांडिया जैसे आयोजनों से नयी पीढ़ी में अपनी संस्कृति के प्रति जुड़ाव बढ़ता है. कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहे और पीरीबाजार पुलिस की टीम भी क्षेत्र में गश्त के माध्यम से शांति व्यवस्था पर नजर बनाये रही. मौके पर वासंतिक दुर्गा महारानी बबुआ बाजार के अध्यक्ष संजीव कुमार, सचिव ललन कुमार, कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मण कुमार, नंदन कुमार, ललित आनंद, श्रेयांश कश्यप, राकेश कुमार, अजीत कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. ——————————————————–
वासंतिक दुर्गा मंदिर में डांडिया की धूम, भक्ति व उत्साह का संगम
चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर पीरीबाजार थाना क्षेत्र के बबुआ बाजार स्थित वासंतिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया
