सड़क हादसे में युवक की मौत से उबाल, मुआवजे की मांग पर दो घंटे जाम रहा एनएच-80

सड़क हादसे में युवक की मौत से उबाल, मुआवजे की मांग पर दो घंटे जाम रहा एनएच-80

अमन ठाकुर के परिजनों को सरकारी सहायता देने की मांग पर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

प्रशासन से मुआवजे का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने हटाया जाम

सूर्यगढ़ा. सोमवार को हुए सड़क हादसे में चंदनपुरा गांव के 24 वर्षीय युवक अमन ठाकुर की मौत के बाद मंगलवार को ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता देने की मांग को लेकर चंदनपुरा गांव स्थित दुर्गा मंदिर के समीप एनएच-80 को जाम कर दिया. जाम सुबह 9 बजे से 11 बजे तक करीब दो घंटे तक जारी रहा, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. चंदनपुरा पंचायत के वार्ड तीन निवासी सत्यानंद ठाकुर के पुत्र अमन ठाकुर की सोमवार की अपराह्न करीब चार बजे मुंगेर जिले के गंगटा थाना क्षेत्र के गंगटा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी. बताया जाता है कि अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. मंगलवार की सुबह सदर अस्पताल मुंगेर में पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव लाया गया. मृतक अमन ठाकुर मेडिकल क्षेत्र में कार्यरत था और छह बहनों में इकलौता भाई था. उसके निधन से पूरे गांव में मातम छा गया. सूचना मिलने पर एसआइ नित्यानंद प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे व ग्रामीणों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया. बाद में लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि शंकर प्रसाद सिंह उर्फ अशोक सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की और प्रशासन से उचित मुआवजे का आश्वासन दिलाते हुए जाम समाप्त कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >