दाढ़ीसीर गांव के समीप अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

दाढ़ीसीर गांव के समीप अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

चानन. नक्सल थाना क्षेत्र के दाढ़ीसीर गांव के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है. बताया जा रहा है कि मंगलवार को जब ग्रामीण अपने खेतों की ओर टहलने के जा रहे थे तो उनकी नजर अचानक उस मृत व्यक्ति पर पड़ी. इसके बाद यह खबर आग की तरह आसपास के क्षेत्रों में फैल गयी. सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों इकट्ठा हो गये. इसकी सूचना नक्सल थाना बन्नूबगीचा के थानाध्यक्ष आशीष कुमार को दी गयी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पायी है. शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >