मुंगेर के हेरुदियारा में मुठभेड़ के बाद अपहृत युवक बरामद

मुंगेर के हेरुदियारा में मुठभेड़ के बाद अपहृत युवक बरामद

एसटीएफ व टेक्निकल टीम की बड़ी कार्रवाई, एक किशोर निरुद्ध, फिरौती के लिए हुआ था अपहरण

लखीसराय. पुलिस की टेक्निकल और एसटीएफ की टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर पिपरिया थाना क्षेत्र से अपहृत युवक को मुंगेर के दियारा इलाके से सकुशल बरामद कर लिया है. जानकारी के अनुसार, पिपरिया के मुड़वरिया गांव निवासी गोंगू यादव के 22 वर्षीय पुत्र रामभवन कुमार का पांच-छह हथियारबंद अपराधियों ने स्कॉर्पियो से अपहरण कर लिया था. अपहर्ता युवक को मुंगेर जिले के हेरुदियारा ले गए व परिजनों से फिरौती की मांग करने लगे. परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना कवैया व टाउन थाना पुलिस को दी. पुलिस ने जिस नंबर से फिरौती मांगी गयी थी, उसे सर्विलांस पर लिया व एसटीएफ के साथ हेरुदियारा में घेराबंदी की. इस दौरान पुलिस को देख अपराधी युवक को लेकर भागने लगे. एसटीएफ द्वारा की गयी फायरिंग से डरकर अपराधी युवक को छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने पीछा कर सफियाबाद (मुंगेर) के इंदरूख निवासी एक 15 वर्षीय किशोर को निरुद्ध किया है. एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >