40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा तापमान

27 अप्रैल के बाद लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिलने का अनुमान है.

-गर्मी से आम जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त -गर्मी की वजह से दोपहर में सड़कें दिख रही सूनी सूर्यगढ़ा.

पिछले कई दिनों से आग उगलती गर्मी में सभी का बुरा हाल है. बुधवार को सुबह 8 बजे से ही सूरज की तपिश के चलते लोग बेहाल नजर आये. अधिकतम तापमान भी बढ़कर 40 डिग्री के पार 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है. हालांकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहने का अनुमान है. 27 अप्रैल के बाद लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिलने का अनुमान है.गुरुवार 24 अप्रैल को अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इधर, अप्रैल माह में गर्मी प्रचंड रूप अख्तियार कर रहा है. पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी व लू से लोग बेहाल हैं. जगह-जगह पर जल की समस्या उत्पन्न होने लगी है. मौसम गर्म होने से सुबह व शाम में टालमटोल कर लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं और जिले की प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा पसरा जा रहा है. गर्मी से राहत पाने के लिए लोग दो से तीन बार स्नान कर रहे. लू लगने से बीमार होने वालों की संख्या में इजाफा होता चला जा रहा है. मौसम के तेवर का सीधा असर अब आम जन जीवन पर स्पष्ट दिखने लगा है. फुटपाथ व्यवसायी, रिक्शा-ठेला चालक जो पूरे दिन अपने काम-धंधे में जुटे रहते थे, वे भी छांव का ठौर खोजते फिर रहे है. इसी बीच पेयजल आपूर्ति के कुप्रबंध लोगों की मुश्किलों में और इजाफा कर रहे हैं.

गर्मी से बचाव को बरतें एहतियात:

विशेषज्ञ चिकित्सक की मानें तो गर्मी से बचने के लिए कुछ बुनियादी उपाय आवश्यक रूप से करनी चाहिए. मसलन घर से निकलने के वक्त अत्यधिक मात्रा में पानी पीकर निकलें, धूप में कहीं निकलने से पहले सिर और पूरे शरीर को ढक लेना चाहिए. साथ ही पैदल चल रहे हों तो छाता लेकर निकलें. इसके अलावा खानपान पर विशेष ध्यान चाहिए. साथ ही पेय पदार्थ का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए, ताकि धूप व गर्मी से बचाव हो सके. अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से आम लोग जहां परेशान हैं, तो वहीं संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है. ऐसे में सावधानी बरतना और समय से इलाज ही इससे निपटने का बेहतर साधन है. चिलचिलाती धूप और पसीने से तर-बतर की स्थिति में कदापि पानी न पीएं. कुछ देर आराम करने के बाद ही ठंडा पानी या जल का सेवन करें. इससे तबीयत के खराब होने का भय नहीं रहता है. खासकर संक्रामक बीमारियों से छुटकारा आसानी से पाया जा सकता है.अगले सात दिनों का संभावित तापमान-

तिथि अधिकतम न्यूनतम

24/04 41 23

25/04 41 24

26/04 41 25

27/04 37 24

28/04 35 23

29/04 32 23

30/04 33 24B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >