किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

सूर्यगढा़

स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव में एक युवक द्वारा गांव की ही 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया. मामले को लेकर किशोरी की मां द्वारा सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 259/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. जिसमें गांव के ही शुकर सिंह के पुत्र साजन कुमार को आरोपित किया गया है. प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपी अलीनगर गांव में दूध का फैट चलाता है. किशोरी 4 सितंबर 2024 की रात 8:00 बजे फैट पर दूध लाने गयी. जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो उसकी मां उसे ढूंढती हुई फैट पर पहुंची तो किशोरी को बगल के कमरे में आपत्तिजनक अवस्था में पाया. किशोरी ने अपनी मां को बताया कि साजन कुमार उसे बगल वाले कमरे में दूध देने की बात कह कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. किशोरी ने अपनी मां को बताया कि पिछले एक सप्ताह से आरोपित उसके साथ बलपूर्वक दुष्कर्म कर रहा है. तथा उसे धमकी दी जा रही है कि अगर कहीं कहोगी तो तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे. जब किशोरी की मां ने बुधवार की देर शाम इसका विरोध किया तो आरोपित द्वारा उनके साथ भी गाली-गलौज एवं मारपीट किया गया.

एफएसएल टीम ने की जांच

गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद लखीसराय से एफएसएल टीम को बुलाकर घटना की छानबीन की गयी. अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >