टाउन थाना क्षेत्र के बालगुदर गांव में एक किशोरी ने फांसी लगाकर गुरुवार की देर शाम आत्महत्या कर ली
By Rajeev Murarai Sinha Sinha | Updated at :
टाउन थाना क्षेत्र के बालगुदर गांव का मामला
आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस ने शव बरामद कर कराया पोस्टमार्टम
लखीसरायटाउन थाना क्षेत्र के बालगुदर गांव में एक किशोरी ने फांसी लगाकर गुरुवार की देर शाम आत्महत्या कर ली. परिजन ने मृत किशोरी के फांसी पर लटक रहे शव को नीचे उतारा एवं पूरी रात शव को आंगन में रखा. शव को शुक्रवार की सुबह अंत्येष्टि के लिए बड़हिया ले जा रहे थे कि हरुहर पुल के समीप टाउन थाना की पुलिस ने शव को बरामद कर ली . किशोरी की शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को अंत्येष्टि के लिए सौंप दिया. जानकारी के अनुसार बालगुदर निवासी आनंदी यादव की 17 वर्षीय पुत्री विनीता कुमारी गुरुवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका. अपर थानाध्यक्ष ज्योति प्रकाश ने बताया कि पंखे से लटकर किशोरी के आत्महत्या कर लिए जाने की बात कही जा रही है. शव को अंत्येष्टि के लिए ले जाया जा रहा था कि पुलिस ने रास्ते से शव बरामद किया है. परिजन द्वारा अभी तक आवेदन नहीं दिया है, आवेदन देने के बाद कार्रवाई की जायेगी.