तरहारी में पांच एकड़ सरकारी भूमि का हुआ सीमांकन

तरहारी गांव में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के लिए शनिवार को भूमि सीमांकन का कार्य पूरा कर लिया. सीओ के निर्देशन में राजस्व कर्मचारी की देखरेख और अंचल अमीन रौशन कुमार ने सीमाकंन किया.

हलसी (लखीसराय) से केशव कुमार की रिपोर्ट,

प्रखंड मुख्यालय के तरहारी गांव में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के लिए शनिवार को भूमि सीमांकन का कार्य पूरा कर लिया गया. अंचलाधिकारी संजीव कुमार राय के निर्देशन में राजस्व कर्मचारी सुरेश कुमार की देखरेख और अंचल अमीन रौशन कुमार ने देर शाम तक भूमि की मापी कर सीमा निर्धारित की. अंचलाधिकारी संजीव कुमार राय ने बताया कि खेसरा संख्या 57, 4, 53 और 54 में स्थित कुल पांच एकड़ गैरमजरुआ सरकारी भूमि का सीमांकन किया गया है. मापी से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं.

रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी

इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी, ताकि आगे की कार्रवाई शीघ्र हो सके. कॉलेज के लिए भूमि मिलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी. अभी उच्च शिक्षा के लिए स्थानीय छात्रों को दूर-दराज के शहरों का रुख करना पड़ता है. कॉलेज बनने से समय और आर्थिक संसाधनों की बचत होगी. भूमि सीमांकन का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है. ग्रामीणों का कहना है कि हलसी और आसपास के गांवों के हजारों छात्र-छात्राओं, विशेषकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा. सीमांकन के दौरान राजस्व विभाग की टीम पूरे दिन मौके पर मौजूद रही. कई स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे और प्रशासनिक टीम को सहयोग दिया. गौरतलब है कि हलसी प्रखंड में लंबे समय से उच्च शिक्षा संस्थान की कमी रही है. डिग्री कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र में शैक्षणिक माहौल को बढ़ावा मिलने के साथ सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >