नल-जल बना शोभे का वस्तु, आम लोग बुंद-बुंद पानी को मोहताज

सूर्यगढ़ा के वार्ड 8 में नल-जल योजना की बदहाली से लोग बूंद-बूंद पानी को मोहताज हैं। प्रशासन की लापरवाही के कारण जलापूर्ति केंद्र सिर्फ शोभे की वस्तु बनकर रह गया है।

प्रतिनिधि, मेदनीचौकी. नल-जल के मनमाने संचालन से लोग बुंद-बुंद पानी को लेकर मोहताज बना हुआ है. सूर्यगढ़ा नगद परिषद वार्ड संख्या आठ गरीबनगर पूर्वी जलापूर्ति केंद्र से वितरित नल-जल का मामला है. लोगों का कहना है कि नल का जल नियमित सप्लाई होना सपना बन गया है. पानी को लंबे समय के अंतराल में मनमाने तरीके से चलाता है. जिसका लोगों को फायदा नहीं मिलता है. पानी चलाने की सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है. बताया गया कि जलापूर्ति केंद्र का संचालक स्थायी तौर से बीमार है, तो लोगों को नल-जल संचालन की नियमित वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए. विभाग को इसकी सुधि लेनी चाहिए थी. अभी जलापूर्ति केंद्र सिर्फ शोभा की वस्तु बन कर खड़ी है. इस संबंध में पीएचईडी लखीसराय के जेई विपिन कुमार ने बताया कि वहां ठेकेदार की लापरवाही के कारण एक माह में टेंडर से नया ठेकेदार बहाल कर नल-जल संचालन की समस्या दूर कर दी जायेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjit sharma sharma

रणजीत कुमार शर्मा प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. मेदनीचौकी (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >