आंधी-पानी के दौरान उड़ी थी पानी की टंकी, अभी तक नहीं लगी

थाना क्षेत्र अंतर्गत चौरा राजपुर पंचायत के तुमनि गांव के वार्ड नंबर छह में हर घर नल जल योजना के तहत हर घर को शुद्ध जल की योजना धरातल पर विफल होते नजर आ रही है.

पानी की टंकी नहीं लगने से हर घर नल योजना हो रहा प्रभावित

पीरीबाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत चौरा राजपुर पंचायत के तुमनि गांव के वार्ड नंबर छह में हर घर नल जल योजना के तहत हर घर को शुद्ध जल की योजना धरातल पर विफल होते नजर आ रही है. सरकार के लाख प्रयासों से बावजूद विभागीय उदासीनता के कारण लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि लंबे समय से तुमनि के लोगों को हर घर नल जल योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. लोग पानी के लिए दूसरे के घरों के चापाकल पर निर्भर रहते हैं. हालांकि चापाकल भी पानी सही नहीं दे रहा है. जिससे लोगों को पानी के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है. बता दें कि अप्रैल के द्वितीय सप्ताह में तेज आंधी और बारिश के कारण पानी की टंकी टूट चुकी है. जिसके बाद अभी तक टंकी टूटी पड़ी हुई है. कई बार इसकी सूचना विभाग को दी गयी, लेकिन अभी तक मरम्मत नहीं किया गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी आपूर्ति के लिए दो हॉर्स पावर का मोटर लगाया गया है. जिससे टंकी में पानी नहीं पहुंच पा रहा है. ग्रामीण बाल्मीकि बिंद, सीता देवी, किशोरी बिंद, चमरू बिंद, अनिल दास ने सामूहिक रूप से कहा कि तीन हॉर्स पावर का मोटर लगने के बाद ही पानी टंकी तक पहुंच पायेगा. लोगों को पानी के लिए दरबदर भटकना पड़ रहा है. इस भीषण गर्मी में लोगों को पानी की समस्या लगातार उत्पन्न होती है. वहीं ग्रामीण जिलाधिकारी से जल्द ही थ्री हॉर्स पावर का मोटर तथा नयी टंकी लगाने की मांग की है. जिससे लोगों को जल्द ही पानी की समस्या से निजात मिल सके.

बोले अधिकारी

मामले को लेकर पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता पवन कुमार ने कहा कि कनीय अभियंता को भेजकर मरम्मत कार्रवाई जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >