वॉलीबॉल में सूर्यगढ़ा युवा क्लब विजेता व वॉलीबॉल क्लब लखीसराय बने उपविजेता

भारत सरकार के खेल मंत्रालय के द्वारा मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम के तहत आयोजित जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन वॉलीबॉल पुरुष, चार सौ मीटर दौड़, लंबी कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम मिथिलेश मिश्र एवं डीडीसी सुमित कुमार तथा एडीएम नीरज कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया

दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न लखीसराय. भारत सरकार के खेल मंत्रालय के द्वारा मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम के तहत आयोजित जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन वॉलीबॉल पुरुष, चार सौ मीटर दौड़, लंबी कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम मिथिलेश मिश्र एवं डीडीसी सुमित कुमार तथा एडीएम नीरज कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. इस प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में विजेता सूर्यगढ़ा युवा क्लब की टीम और उपविजेता वॉलीबॉल क्लब लखीसराय हुआ. कबड्डी में पुरुष में सूर्यगढ़ा कबड्डी क्लब विजेता और उपविजेता कबड्डी क्लब लखीसराय हुआ. महिला लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रथम सुहानी, द्वितीय रेशम, तृतीय स्थान प्रीति प्राप्त की और दौड़ में प्रथम अंजलि, द्वितीय रेशम, तृतीय आकांक्षा स्थान प्राप्त की. पुरुष लंबी कूद में प्रथम अमन, द्वितीय गणेश, तृतीय सुमित एवं 400 मीटर दौर में प्रथम शोएब, द्वितीय गुलशन, तृतीय शंटु किया. साथ ही कार्यक्रम में सभी खिलाड़ियों को डीएम एवं डीडीसी द्वारा विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया. खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि खेल में समर्पण एवं अनुशासन आवश्यक है. जब तक खिलाड़ी समर्पण के भाव से नहीं खेलेंगे, तब तक हम ओलंपिक में पदक नहीं ला सकते. इसलिए आज युवा को खेल को अवसर के रूप में लेना चाहिए और युवा जब अवसर के रूप में खेल को लेंगे तो उन्हें खेल कोटे से अपना भविष्य भी निश्चित होगा. इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को डीडीसी ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलनी चाहिए और खेल में अपने लक्ष्य के निर्धारण के लिए उन्हें समर्पित होकर खेलना चाहिए. इस अवसर पर अपर समाहर्ता द्वारा युवाओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि आज आज खेल में असीम संभावनाएं हैं. युवा खेल के माध्यम से अपने जीवन को सुरक्षित कर सकता है और राष्ट्र के लिए साथ ही साथ विकसित भारत बनाने में युवाओं की हम भूमिका खेल के माध्यम से हो सकती है. कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन केंद्र के कार्यक्रम प्रभारी राजीव नंदन कुमार द्वारा किया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में मेरा युवा भारत लखीसराय के स्वयंसेवक सदाशिव कुमार, अमन कुमार, विवेक कुमार, सीमा कुमारी, अंकुश कुमार, मुरारी कुमार एवं युवा क्लब सूर्यगढ़ा के तथा युवा क्लब जैतपुर के युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >