सूर्यगढ़ा(लखीसराय). स्थानीय पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सोमवार को लखीसराय कोर्ट में पेश किया है. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि किऊल थाना क्षेत्र में बसमतिया गांव से पुलिस ने सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 246/25 मामले में बसमतिया गांव के रहने वाले शिवकुमार यादव के पुत्र फरार अभियुक्त प्रवेश कुमार को गिरफ्तार किया है.
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस 28 अगस्त 2025 को बालू के अवैध कारोबार की रोकथाम के लिए सैदपुरा पंचायत के आनंदपुर गांव से अवैध बालू लोड एक ट्रैक्टर को जब्त किया. एक अन्य ट्रैक्टर का चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. पुलिस जब्त ट्रैक्टर को लेकर सूर्यगढ़ा थाना लौट रही थी तब पूर्व से घात लगाये कुछ लोगों ने रतनुपुर शिवाला के समय पुलिस दल पर हमला कर पुलिस के कब्जे से जप्त ट्रैक्टर को छुड़ाकर फरार हो गये. हमले में पुलिसकर्मी जख्मी हो गये. उक्त मामले को लेकर थाना में कांड संख्या 246/25 दर्ज है.
मामले में दो लोग किये गये थे नामजद
जिसमें प्रवेश कुमार सहित दो लोग नामजद हैं. घटना के बाद से अभियुक्त फरार चल रहा था. इधर, पुलिस ने सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 93/24 मामले में नवाबगंज गांव से इसी गांव के रहने वाले स्वर्गीय अर्जुन राम के पुत्र फरार अभियुक्त टुनटुन राम को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक 14 मार्च 2024 को प्राथमिक विद्यालय परिया नवाबगंज में बैग वितरण के क्रम में टुनटुन राम द्वारा विद्यालय प्रधान निरंजन कुमार सिंह के साथ मारपीट किया गया था.
