क्विज प्रतियोगिता के सफल बच्चों को समारोह पूर्वक किया पुरस्कृत

एसीएस सीजन- वन संस्थान की ओर से मेदनीचौकी क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय अमरपुर व मध्य विद्यालय खावा झपानी के दो सेंटर पर क्षेत्रीय बच्चों के शैक्षणिक स्तर के उत्थान के लिए आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को समारोह पूर्वक पुरस्कृत किया गया

मेदनीचौकी

. एसीएस सीजन- वन संस्थान की ओर से मेदनीचौकी क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय अमरपुर व मध्य विद्यालय खावा झपानी के दो सेंटर पर क्षेत्रीय बच्चों के शैक्षणिक स्तर के उत्थान के लिए आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को समारोह पूर्वक पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का मुख्य अतिथि राधा डेंटल केयर के डॉ उदय शंकर, किरणपुर के ईआर निजानंद मंडल, एचएम दशरथ प्रसाद, मैदनीचोकी थाना के एसआई मिथिलेश कुमार, शिक्षक ऋषि कुमार, अक्षय कुमार, मानिक कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. एसीएस सीजन वन के प्रबंधक चिन्मय रंजन उर्फ चिंटू ने बताया कि कुल 950 प्रतिभागियों में से श्रेणी क्रम में तीन विजेताओं में 6वीं, 7वीं व 8वीं क्विज प्रतियोगिता के अभिषेक राज, ऋतुराज, अमन कुमार, वैष्णवी प्रिया, ज्योति कुमारी, प्रेम राज, परी पटेल, शिवम कुमार नक्श सिंह, लुसी कुमारी, सिमरन कुमारी, मोहित कुमार इत्यादि को पुरस्कृत किया गया. मंच का संचालन नटराज ने किया, मौके पर राहुल कुमार सहित एसीएस की पूरी टीम मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >