मेदनीचौकी/सूर्यगढ़ा.सूर्यगढ़ा शिक्षांचल के प्लस टू उच्च माणिकपुर के एचएम ललित नारायण मोदी ने पोषक क्षेत्र के अविभावकों को जागरूक करते हुए अह्वान किया है कि नौवीं क्लास में नामांकन पांच अप्रैल से शुरू है जो अंतिम तिथि 31 जून तक जारी रहेगा. एचएम ललित नारायण मोदी ने बताया कि अब तक इस स्कूल में 170 बच्चों का नामांकन किया जा चुका है. वहीं साढ़े तीन से चार सौ प्लस तक नामांकन करने का लक्ष्य है. इसे लेकर उक्त पोषक क्षेत्र व आसपास के अविभावकों को स्कूल पहुंच कर अपने बच्चों का जल्द से जल्द नामांकन के लिए उपस्थित होवें. नामांकन में बच्चों का आधार कार्ड, बच्चे का खाता संख्या, दो पासपोर्ट साइज फोटो व माता व पिता मे किसी एक का आधार कार्ड तथा जाति व आवासीय प्रमाण पत्र की छाया प्रति लाना अनिवार्य होगा. एचएम ने बताया कि विद्यालय अभी मार्निंग शिप्ट सुबह में लग रहा है, इसलिए स्कूल अवधि में आकर अपने बच्चों का नामांकन करवायें. पर्यावरण से संरक्षित, अच्छे कैंपस से लैस शुद्ध पेयजल, छात्र-छात्राओं के लिए स्वच्छ शौचालय युक्त इस विद्यालय में पोषक क्षेत्र के बच्चों को नामांकन के लिए अह्वान किया जाता है. मौके पर एचएम ललित नारायण मोदी, शिक्षक मुकेश कुमार, विजय कुमार सुमन, राजेश कुमार, लिपिक शशि कुमार मौजूद थे.
हाइस्कूल में नामांकन के लिए एचएम ने किया अविभावकों को जागरूक
सूर्यगढ़ा शिक्षांचल के प्लस टू उच्च माणिकपुर के एचएम ललित नारायण मोदी ने पोषक क्षेत्र के अविभावकों को जागरूक
