सदर प्रखंड प्रमुख के खिलाफ पंसस ने सौंपा डीपीआरओ को आवेदन

सदर प्रखंड प्रमुख पूनम कुमारी के खिलाफ पंचायत समिति ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी पम्मी कुमारी को एक आवेदन सौंपा है

लखीसराय सदर प्रखंड प्रमुख पूनम कुमारी के खिलाफ पंचायत समिति ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी पम्मी कुमारी को एक आवेदन सौंपा है. मोरमा के पंचायत समिति सदस्य मनीष रंजन, छोटेलाल यादव, विनोद साव, कांति देवी, चांदनी देवी, नीलम देवी, रीता कुमारी ने आवेदन में कहा है कि प्रमुख पूनम कुमारी एवं उनके पति योगेंद्र तांती अपने मनमाने ढंग से सभी विकास कार्य अपने क्षेत्र में करा रहे हैं. जबकि हमलोगों के क्षेत्र में सभी विकास कार्य स्थगित कर दिया गया है. पंचायत समिति सदस्य को क्षेत्र के जनता अपना बहुमूल्य वोट देकर कर भेजा है, लेकिन विकास कार्य नहीं होने पर जनता सवाल उठायेगी तो वे सब क्या जवाब देंगे. पंचायत समिति सदस्य ने प्रमुख के तत्काल किये गये कार्य का भुगतान नहीं करने के लिए कहा गया है एवं प्रमुख द्वारा किये गये कार्य को सार्वजनिक करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >