एसएसबी ने हिरन के सींग के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल की 45वीं वाहिनी ने सतर्क ड्यूटी के दौरान वन्यजीव तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया है

वीरपुर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल की 45वीं वाहिनी ने सतर्क ड्यूटी के दौरान वन्यजीव तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया है. सीमा चौकी भीमनगर द्वारा भीमनगर चेक पोस्ट पर की गई सघन जांच में हिरन का सींग जब्त करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा चौकी भीमनगर के जिम्मेवारी क्षेत्र से वन्यजीव अवयव की तस्करी की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना की गंभीरता को देखते हुए चेक पोस्ट पर तैनात सुरक्षा दल को अलर्ट कर तत्काल सघन जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान सुरक्षा दल ने सूचना से मेल खाते एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की. पूछताछ में उसने अपना नाम सुरेश कुमार देव, ग्राम भवानीपुर, जिला सुपौल बताया. इसके बाद उसके थैले की विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें से एक हिरन का सिंग बरामद हुआ. पूछे जाने पर आरोपी ने बताया कि वह उक्त सिंग को अपनी बहन के घर नेपाल ले जा रहा था. वन्यजीव से संबंधित अवयवों को रखना, ले जाना अथवा उनका व्यापार करना कानूनन दंडनीय अपराध है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत आरोपी व्यक्ति एवं बरामद हिरन का सिंग वन क्षेत्राधिकारी, वीरपुर को सुपुर्द कर दिया गया. इस कार्रवाई में सशस्त्र सीमा बल के सहायक उप निरीक्षक मोहन लाल सहित अन्य कार्मिकों की सक्रिय व सराहनीय भूमिका रही. 45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध तस्करी व वन्यजीव अपराधों की रोकथाम के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >