पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी की मौत से खेल प्रेमियों में शोक

प्रखंड के चर्चित फुटबॉल खिलाड़ी रहे पवन कुमार सिन्हा की दिल्ली में गर्मी की वजह से तबीयत बिगड़ने से शनिवार को मौत हो गयी.

चानन. प्रखंड के चर्चित फुटबॉल खिलाड़ी रहे पवन कुमार सिन्हा की दिल्ली में गर्मी की वजह से तबीयत बिगड़ने से शनिवार को मौत हो गयी. मननपुर गांव निवासी स्व मथुरा प्रसाद सिन्हा के 35 वर्षीय पुत्र पवन कुमार सिन्हा दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रहे थे कि अचानक गर्मी के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गयी. जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. जैसे ही गांव में इसकी सूचना मिलते ही युवाओं में मातमी सन्नाटा पसर गया. वहीं उनका दाह संस्कार दिल्ली में ही कर दिया गया. पवन कुमार सिन्हा विजय स्पोर्टिंग क्लब के चानन का एक अच्छा फुटबॉल खिलाड़ी हुआ करता था. उनके निधन से खेल प्रेमियों में शोक की लहर देखी जा रही है. उनके निधन पर नगीना यादव, अजीत सिन्हा, राजू प्रसाद, शशि भूषण राय, संतोष कुमार, गोरेलाल मंडल, किशोर कुमार, प्रकाश मंडल, अरविंद कुमार, सतीश चंद्र भारती सहित अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >