रोल-कॉल सह समीक्षा बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

रोल-कॉल सह समीक्षा बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

हलसी. स्थानीय थाना परिसर में गुरुवार को रोल-कॉल सह समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. इसमें पुलिस प्रशासन ने कार्यों की प्रगति व कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान हलसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने अपने-अपने क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठकर लंबित मामलों, अनुसंधान की स्थिति व गश्ती व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की. बैठक में विशेष रूप से लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, वारंट व कुर्की की कार्रवाई में तेजी लाने तथा अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने पर जोर दिया. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे मामलों के अनुसंधान में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करें. क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए नियमित गश्ती व संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखें. नगर थाना में थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने सभी पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि आम जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है. किसी भी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाय. इसके अलावा संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त निगरानी रखने का भी निर्देश दिया गया. बैठक के अंत में पुलिस कर्मियों को अनुशासन, समयपालन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की हिदायत दी गयी, ताकि हलसी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे व आमजन को सुरक्षित वातावरण मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >