नेपालगढ़ कॉलोनी व विभिन्न मंदिरों नाग पंचमी पर विशेष पूजा

शहर के नेपालगढ़ कॉलोनी व विभिन्न मंदिरों में श्रद्धापूर्वक से नाग पंचमी पर्व मनाया गया. सुबह से ही मंदिरों में नाग देवता व मां मनसा की पूजा अर्चना के लिए भक्तों का लगा रहा ताता

किशनगंज. शहर के नेपालगढ़ कॉलोनी व विभिन्न मंदिरों में श्रद्धापूर्वक से नाग पंचमी पर्व मनाया गया. सुबह से ही मंदिरों में नाग देवता व मां मनसा की पूजा अर्चना के लिए भक्तों का लगा रहा ताता. हिंदू धर्म के मान्यता के अनुसार सावन माह के शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को नाग पंचमी व मां मनसा का त्यौहार मनाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन नाग देवता व मां मनसा की पूजा करने से जीवन में सुख शांति बनी रहती है और सर्प दो स दूर होता है. इसी दौरान शहर के नेपालगढ़ कॉलोनी में हर साल की भांति इस साल भी शंकर विश्वास वह संतोष दास के घर में नाग पंचमी के शुभ अवसर पर मां मनसा की एवं नाग देवता की पूजा अर्चना बड़े धूमधाम से किया गया. साथ ही महाप्रसाद में खिचड़ीप्रसाद का वितरण किया गया .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AWADHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >