एसपी ने किया यातायात थाना का निरीक्षण

एसपी ने किया यातायात थाना का निरीक्षण

शहर के ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने को लेकर दिये कई दिशा निर्देश

लखीसराय. पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित द्वारा शनिवार की शाम यातायात थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान यातायात डीएसपी अजय कुमार की उपस्थिति में सड़क दुर्घटना के कांडों की समीक्षा की गयी. जिले में यातायात नियमों को सख्ती से पालन कराने व यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए दिशा-निर्देश भी दिये. इस संबंध में एसपी दीक्षित ने बताया कि शहर में ट्रैफिक की समस्या को लेकर भी चर्चा की गयी. वन ट्रैफिक शहर में संभव नहीं है, फिर भी ट्रैफिक व्यवस्था सही हो इस दिशा में लोगों का जागरूक करते हुए कार्य किया जायेगा. उन्होंने बताया कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ भी लोगों को जागरूक करते हुए अतिक्रमण को हटाया जायेगा. शहर में वाहनों के परिचालन पर भी ध्यान दिया जायेगा, नियमित जांच अभियान भी चलाया जायेगा. उन्होंने बताया कि सभी दृष्टिकोण पर को देखते हुए लोगों को असुविधा नहीं हो उस दिशा में कार्य किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >