एसपी ने हलसी थाना में किया जनसंवाद, सुनी लोगों की फरियाद

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार को हलसी थाना में एसपी अवधेश दीक्षित ने जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया. जन संवाद कार्यक्रम के पूर्व सभी पुलिस अधिकारियों ने सलामी देकर स्वागत किया.

फरियादियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिये निर्देश

हलसी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार को हलसी थाना में एसपी अवधेश दीक्षित ने जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया. जन संवाद कार्यक्रम के पूर्व सभी पुलिस अधिकारियों ने सलामी देकर स्वागत किया. वहीं कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधियों ने अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया. इस दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आये दर्जनों फरियादियों ने अपनी समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं. एसपी ने एक-एक कर सभी लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनी व उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया. जनता दरबार में फरियाद लेकर पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद एसपी ने संवेदनशीलता दिखायी.

वहीं जन संवाद के दौरान सेठना निवासी अजय कुमार सिंह ने जमीन विवाद को लेकर शिकायत की. सिरखिंडी गांव निवासी इंद्रदेव यादव के पुत्र चंदन कुमार ने कहा कि सरस्वती पूजा के दौरान मारपीट व जान से मारने को लेकर शिकायत की. दीरा गांव निवासी अमृत महतो के पुत्र मुसो महतो द्वारा बताया गया कि उनके पुत्र को ऑटो द्वारा धक्का मार दिया गया, इसे लेकर शिकायत किया गया, जबकि राजबल्लभ कुमार के द्वारा केस संख्या 288/25 में नाम गलत तरीके से दर्ज किये जाने की शिकायत की. आयोजित इस जनता दरबार में फरियादी मुख्य रूप से जमीन पर अवैध कब्जे और आपसी रंजिश के मामले, पारिवारिक विवाद व मारपीट की शिकायतें समेत छोटे-बड़े अपराधों के निबटारे की गुहार लेकर पहुंचे थे. वहीं ग्रामीण ने कहा कि शिवसोना हलसी मुख्य मार्ग में बाल ट्रैक्टर को लेकर जांच किया जाये ताकि अवैध खनन एवं ट्रैक्टर के रफ्तार पर काबू हो सके. इस संबंध में एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा कि जनसंवाद के दौरान मौजूद सभी लोगों के द्वारा बारीकी से फरियाद रखा गया. फरियाद को सुनते हुए निष्पादन करने का निर्देश भी दिया गया. मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन, एसआई सौरभ सुमन, अमृता कुमारी, गणेश रजक, राजेश रंजन यादव, कुंदन कुमार, रंजीत रंजन, मुखिया रंजीत कुमार उर्फ राजू पासवान, गोपाल कुमार, पूर्व मुखिया शिवेंद्र कुमार डबल, समाजसेवी लालबहादुर केवट एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता सह ग्रामीण मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >