दियारा में पुलिस कैंप की मांग को पूरा करने की एसपी ने जतायी सहमति

पुलिस कैंप की मांग पर एसपी ने जतायी सहमति

एसपी ने लगाया जनता दरबार, 38 परियादियों ने किया न्याय की मांग मेदनीचौकी एसपी अवधेश दीक्षित द्वारा जनता की समस्याओं को सुनने व निवारण के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार की देखरेख में आयोजित जनता दरबार दिन के बारह बजे से शुरू हुआ जो लगभग तीन घंटे तक चला. इस दरम्यान पोषक क्षेत्र के 38 फरियादियों ने जनता दरबार में अपनी फरियाद रखी, जिसको एसपी ने पुलिस-पब्लिक का संबंध मधुर बनाते हुए आवेदन लिया और मामले का निष्पादन किया. ज्यादातर मामला भूमि विवाद संबंधित था. जिसे पोषक क्षेत्र के मुखिया, सरपंच व चौकीदार की मदद निबटारा गया. कुछ मामले ही मर्डर या फौजदारी तरह का था. जिसमें फरियादी को जल्द न्याय मिलने का आश्वासन मिला. पूर्व जिला परिषद मनोज कुमार ने एसपी से हुसैना के सामने दियारा में जान-माल के सुरक्षा के लिए स्थायी पुलिस कैंप की मांग की जिसे पूरी करने की सहमति एसपी ने दी. इधर, मेदनीचौकी थाना के निरीक्षण में लंबित कांडों के निष्पादन सभी तरह के पंजी की जांच, विधि व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण समस्याओं, थाना के पदाधिकारियों का क्रियाकलाप, आम जनता के साथ पुलिस कर्मियों का व्यवहार एवं अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की गयी तथा पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर अशोक कुमार, थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार के साथ सभी एसआई, पुलिस कर्मी, सभी महाल के चौकीदार जनप्रतिनिधि में बंशीपुर पंचायत के मुखिया अश्वनी कुमार, ताजपुर के मुखिया अजय मंडल, खावा राजपुर के मुखिया प्रतिनिधि रूदल महतो, सरपंच सकलदेव महतो, पूर्व जिला परिषद मनोज कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष कुमोद कुमार, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि सुबोध कुमार आदि सैकड़ों फरियादी मौजूद थे. —————————————————————————————————————–

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >