डीलर संघ का सोमनाथ बने अध्यक्ष

नगर के जगनानी धर्मशाला में सोमवार को डीलर संघ की आम बैठक आयोजित की गयी, जिसमें बड़हिया प्रखंड के डीलर संघ चुनाव संपन्न हुआ

बड़हिया.

नगर के जगनानी धर्मशाला में सोमवार को डीलर संघ की आम बैठक आयोजित की गयी, जिसमें बड़हिया प्रखंड के डीलर संघ चुनाव संपन्न हुआ. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने की. बैठक का मुख्य आकर्षण प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव रहा. सोमनाथ और मृत्युंजय के बीच सीधा मुकाबला हुआ. कड़े चुनाव में सोमनाथ को 33 मत प्राप्त हुए, जबकि मृत्युंजय को 16 मत मिले. इस तरह 17 मतों के अंतर से सोमनाथ को प्रखंड अध्यक्ष घोषित किया गया. रंजीत कुमार को निर्विरोध प्रखंड सचिव चुना गया. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए गोपाल के नाम पर सभी सदस्यों ने सहमति जतायी. कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नवीन कुमार और राहुल कुमार को संयुक्त रूप से सौंपी गयी. चुनाव के दौरान पर्यवेक्षक के रूप में लखीसराय जिला सचिव संजीव कुमार एवं रामगढ़ चौक प्रखंड अध्यक्ष जनार्दन रजक उपस्थित रहे. बैठक में राहुल कुमार, गौरी शंकर वर्मा, अजीत कुमार, नवीन कुमार, राज कपूर सिंह, आलोक कुमार, अंजनी कुमार, अजय कुमार, अशोक पासवान समेत कुल 49 सक्रिय सदस्यों ने भाग लिया. नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि नये सदस्यों के द्वारा संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ डीलरों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी भूमिका निभायेगी.

————————————————–

बड़हिया में पांच घंटे तक बिजली गुल, इंटर परीक्षा को देखते हुए कार्य स्थगित

बड़हिया. नगर एवं देहात क्षेत्र में सोमवार को करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही. सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर बिजली कटने के बाद शाम लगभग चार बजकर 15 मिनट पर आपूर्ति बहाल हो सकी. अचानक हुई इस कटौती से आम लोगों के साथ-साथ दुकानदारों और छात्रों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता बड़हिया ओमप्रकाश ने बताया कि निर्माणाधीन पावर ग्रिड में पोल गाड़ने का कार्य शुरू किया गया है, जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही. उन्होंने बताया कि यह कार्य दो फरवरी से सात फरवरी तक निर्धारित था. हालांकि, इंटरमीडिएट परीक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल इस कार्य को स्थगित कर दिया गया है. परीक्षा समाप्त होने के बाद पुनः निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >