66 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

पटेलपुर गांव में की छापेमारी

सूर्यगढ़ा. उत्पाद पुलिस ने सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के पटेलपुर गांव में छापेमारी कर 66 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. उत्पाद सब इंस्पेक्टर गुड्डू कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले में पटेलपुर गांव के नवल किशोर महतो के पुत्र शराब कारोबारी रामकुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके घर से 180 एमएल का 35 बोतल ऑफिसर च्वाइस अंग्रेजी शराब, 750 एमएल का 7 बोतल ब्लेंडर प्राइड अंग्रेजी शराब, 375 एमएल का 11 बोतल इंपिरियल ब्लू अंग्रेजी शराब 375 एमएल का 13 बोतल है, स्टर्लिंग रिजर्व अंग्रेजी शराब जब्त किया है. उत्पाद सब इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले को लेकर प्राथमिक की दर्ज कर बुधवार को शराब कारोबारी को जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >