10 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

10 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

कजरा के सहान मुसहरी गांव में हुई कार्रवाई, आरोपित को भेजा गया जेल

सूर्यगढ़ा. उत्पाद थाना लखीसराय की पुलिस ने कजरा थाना क्षेत्र के सहान मुसहरी गांव में बड़ी छापेमारी की है. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 10 लीटर 750 एमएल महुआ शराब बरामद की है. मौके से इसी गांव के निवासी व शराब तस्कर सुखलाल चौधरी (पिता स्व गारहो चौधरी) को गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने एक विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. मंगलवार को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस क्षेत्र में शराब माफियाओं के विरुद्ध अपना अभियान निरंतर जारी रखे हुए है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >