भाजपा का बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा पूरी तरह फेल: डॉ कुमारी सोनी

शहर के चितरंजन रोड स्थित बिजली ऑफिस के समीप एक होटल में बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष डॉ कुमारी सोनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

लखीसराय. शहर के चितरंजन रोड स्थित बिजली ऑफिस के समीप एक होटल में बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष डॉ कुमारी सोनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने कहा कि उनके द्वारा जिले के सभी प्रखंड में संवाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है. जिसमें भारी संख्या में महिलाएं जुट रही है. उन्होंने कहा कि बच्चियों को शिक्षा से वंचित रखा जा रहा है. इसका मुख्य कारण यह है कि एनडीए की सरकार का सिस्टम पूरी तरह से फेल है. उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी इस सरकार में कई सवालिया निशान खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि संवाद के दौरान एक महिला ने अपनी बीती कथा सुनायी जिसे मीडिया के सामने नहीं रखी जा सकती है, लेकिन यह सच है कि महिलाओं को बोलने का संवैधानिक हक मारा जा रहा है. महिला एवं बच्चियों सुरक्षित नहीं है. सरकार का नारा बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ सिर्फ नारा बनकर रह गया है, जबकि धरातल पर इसका उल्टा चल रहा है. महिलाओं के कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी दूर-दूर तक नहीं दिखायी देते हैं. जबकि महिलाओं के कार्यक्रम के दौरान पुलिस गश्ती होनी चाहिए. डबल इंजन की सरकार से जनता का सब्र टूट चुका है. 20 साल की गठबंधन की सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं है. लखीसराय विधानसभा से भाग्य आजमाने की बात पर कहा कि वह लखीसराय जिले की ही निवासी है. उनका ससुराल बड़हिया में हैं तथा वे अभी पूरे प्रदेश में महिलाओं के लिए कार्य कर रही हैं. अगर कल लखीसराय के लिए कुछ करने का मौका दिया गया, तो जिले को आगे ले जाने का कार्य करेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >