स्काई विजन पब्लिक स्कूल के वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का भव्य समापन, कलाम हाउस सर्वश्रेष्ठ

स्काई विजन पब्लिक स्कूल के वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का भव्य समापन, कलाम हाउस सर्वश्रेष्ठ

लखीसराय. शहर के नया बाजार स्थित स्काई विजन पब्लिक स्कूल में चल रहे चार दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का मंगलवार को भव्य समापन किया गया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कला संस्कृति एवं खेल पदाधिकारी मृणाल रंजन, डॉ उपासना पाठक, बिहार महिला आयोग की सदस्य पिंकी कुशवाहा एवं नोनगढ़ मुखिया जूली देवी उपस्थित थीं. मुख्य अतिथि मृणाल रंजन ने झंडे को नीचे उतारकर व मशाल को विधिवत बुझाकर महोत्सव के समापन की घोषणा की.

खेलों से होता है चारित्रिक विकास : मुख्य अतिथि

इस अवसर पर विद्यालय की सचिव सबिता शर्मा ने अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया. अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, साहस और सहनशीलता जैसे गुणों का विकास होता है. ऐसे आयोजनों से ही बालक आगे चलकर देश के योग्य नागरिक बनते हैं. विद्यालय सचिव ने बताया कि इस वर्ष बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों के लिए भी कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें उन्होंने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया.

अभिभावकों ने रैंप वॉक व खेलों में दिखाया दम

अभिभावकों के लिए आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में अयांश की मां प्रियंका कुमारी प्रथम, विराट की मां पूजा देवी द्वितीय व आराध्या राज की मां विभा रेणु तृतीय स्थान पर रहीं. बॉल बैलेंसिंग गेम में सोनी कुमारी प्रथम व संध्या कुमारी द्वितीय रहीं. वहीं, आकर्षण का केंद्र रहे रैंप वॉक में निधि कुमारी ने प्रथम, रिंकू शर्मा ने द्वितीय और पूजा देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

विजेता व उपविजेता टीमों की घोषणा

प्रतियोगिताओं के आधार पर ”कलाम हाउस” को महोत्सव की सर्वश्रेष्ठ टीम घोषित किया गया, जबकि ”भाभा हाउस” विजेता टीम बनकर उभरी. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय निदेशक बबलू शर्मा, प्राचार्य मेडेलिन गोम्स, प्रशासक नीरज कुमार और प्रबंधक विमलेश कुमार की अहम भूमिका रही. मौके पर शिक्षक प्रमोद कुमार, निशांत भारती, टिंकू भारती, जयशंकर, खेल शिक्षक अक्षय तिवारी और नृत्य शिक्षक रवि वर्मा सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे. अंत में निदेशक बबलू शर्मा ने सभी शिक्षकों और अभिभावकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >