देसी व विदेशी शराब के साथ छह तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी जब्त
उत्पाद थाना पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग जगहों पर की गयी छापेमारी अभियान में देसी व विदेशी शराब के साथ छह तस्कर को गिरफ्तार किया गया
By Rajeev Murarai Sinha Sinha | Updated at :
54 विदेशी व 41 लीटर देसी के साथ 131 किलो जावा महुआ घोल बरामद
फोटो संख्या 03- पुलिस गिरफ्त में तस्कर लखीसरायउत्पाद थाना पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग जगहों पर की गयी छापेमारी अभियान में देसी व विदेशी शराब के साथ छह तस्कर को गिरफ्तार किया गया. छापेमारी में एक स्कूटी के साथ 131 किलो जावा महुआ घोल भी बरामद किया गया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि कवैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मुहल्ला से नालंदा जिला के देवरिया से रामप्रीत यादव के पुत्र गौतम कुमार को 48.750 लीटर तथा बड़हिया स्टेशन से पचना रोड किऊल बस्ती निवासी रंजीत मंडल के पुत्र शंकर कुमार को छह लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया. इसके अलावा टाउन थाना क्षेत्र के जोकमैला वार्ड नंबर 18 से बृजनंदन केवट के पुत्र सजय केवट को नौ लीटर देसी व 15 किलो जावा महुआ घोल तथा विदेशी के यहां से 15 लीटर देसी व 75 किलो जावा महुआ घोल तथा एक अन्य के यहां से पांच लीटर देसी तथा 41 किलो जावा महुआ घोल बरामद किया गया. इसके अलावा हलसी से तेतरहाट गांधी चौक निवासी कृष्णा चौधरी के पुत्र विनोद चौधरी को एक स्कूटी पर सवार 12 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. सभी को तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.