सामूहिक दुष्कर्म मामले में छह गिरफ्तार

गठित टीम पीड़िता के निशानदेही पर विभिन्न ठिकाने पर छापेमारी कर छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया,

गुरुवार को पीड़िता द्वारा कवैया थाना में दर्ज करायी गयी थी प्राथमिकीसिमरी बख्तियारपुर का है निवासी, बेगूसराय स्थित नानी घर जाने के लिए निकली थी में युवतीलखीसराय.

जिले के कवैया थाना में गुरुवार को सामूहिक दुष्कर्म के मामला आने के बाद से पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी कर घटना में शामिल छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जानकारी के अनुसार गुरुवार की अहले से पुलिस गश्ती के दौरान दालपट्टी रोड से रोते हुए एक युवती मिली, जिससे पूछताछ करने पर सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आयी थी. जिसके बाद पुलिस हरकत में आयी तथा लगातार छापेमारी कर शुक्रवार की सुबह तक घटना में शामिल छह अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफल रही.

एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर छह अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी

गुरुवार को सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद एसपी अजय कुमार द्वारा एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की. गठित टीम पीड़िता के निशानदेही पर विभिन्न ठिकाने पर छापेमारी कर छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें कवैया थाना क्षेत्र के नया बाजार वार्ड संख्या 26 दालपट्टी रोड से मकेश्वर साव के पुत्र सन्नी कुमार, जयनगर काली पहाड़ी वार्ड संख्या 33 से भगवान साव के पुत्र रमेश कुमार, वार्ड संख्या 32 बड़ी कवैया निवासी खेसारी मोदी के पुत्र धर्मेंद्र कुमार उर्फ धन्नू सहित अमहरा थाना क्षेत्र के झाखर-दरियापुर निवासी भरत पासवान के पुत्र शिबू कुमार, अहमरा निवासी रामविलास साह के पुत्र सूरज कुमार व जवाहर पासवान के पुत्र विकास कुमार शामिल है. सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि शेष के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

बोले एसपी

एसपी अजय कुमार ने बताया कि बुधवार को युवती सहरसा जिला के सिमरी बख्तियारपुर का निवासी है और घर में उसकी मां के साथ तू-तू-मैं-मैं होने के बाद वे घर से बेगूसराय जिला के वृंदावन स्थित नानी घर जाने के लिए निकली और सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पहुंच एक ट्रेन में सवार हो गयी. ट्रेन में सवार होने के बाद युवती को एक युवक के साथ दोस्ती हो गया और उसके साथ वह लखीसराय चली आयी, जहां उक्त युवक द्वारा अपने कई साथियों से युवती को मिलवाया और एक होटल में खाना खाकर देर शाम तक इधर-उधर घूमते रहे. उसके बाद सभी आरोपियों ने युवती को एक ई-रिक्शा पर युवती को सवार कर अमहरा थाना क्षेत्र के झाखर गांव ले गया, जहां सभी अभियुक्तों ने बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. एसपी ने कहा कि घटना में शामिल छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि आरोपियों को सहयोग करने वाले तीन सहयोगियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

क्या था मामला

गुरुवार की अहले सुबह दालपट्टी रोड में रोते हुए एक युवती को देख स्थानीय लोगों ने कवैया थाना को सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस गश्ती दल मौके पर पहुंचकर युवती को थाना ले गये, जहां युवती ने अपने साथ हुए घटना के बारे में जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >