बरतारा में श्री सीताराम महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, 1001 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा
Copied link
बरतारा में श्री सीताराम महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, 1001 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा
दावन से आयी कथावाचक खुशी किशोरी करेंगी कथा
रामगढ़ चौक. प्रखंड के बरतारा गांव में मंगलवार को श्रीश्री 1008 श्री सीताराम महायज्ञ का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ. शुभारंभ पर 1001 कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली. कलश यात्रा बरतारा गांव से सोंधी होते हुए शरमा गांव के रास्ते किऊल नदी तक पहुंची. लगभग छह किलोमीटर की इस यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साह से भाग लिया. किऊल नदी तट पर आचार्य लव- कुश शास्त्री की उपस्थिति में दर्जनों ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा करायी. यजमान मनोज सिंह, उनकी पत्नी माधुरी देवी और अनिल सिंह ने विधिवत जल संकल्प किया. इसके बाद हाथी-घोड़े, ढोल-नगाड़े और ध्वज-पताका के साथ जय श्रीराम के जयघोष के बीच कलश यात्रा वापस बरतारा यज्ञ मंडप पहुंची, जहां कलश स्थापित किये गये. पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण रहा. यज्ञ में कथा वाचन के लिए वृंदावन से कथावाचक खुशी किशोरी जी का आगमन हुआ है. उनके द्वारा प्रतिदिन कथा वाचन किया जायेगा. आचार्य लव-कुश शास्त्री ने कहा कि कलयुग में राम नाम लेने मात्र से सुख, समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है. जा पर कृपा राम की होई, ता पर कृपा करहिं सब कोई. मौके पर कमेटी के संजीत कुमार, नंदन रविदास, प्रदीप कुमार, प्रमोद महतो आदि उपस्थित थे.
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.