हरितालिका तीज और हिंदी दिवस पर शिवनगर में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

लखीसराय के शिवनगर अभयपुर में हरितालिका तीज और हिंदी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण किया गया. इस अवसर पर प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 10 पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आग्रह किया गया.

लखीसराय : लखीसराय जिले के लोसघानी पंचायत के शिवनगर अभयपुर में हरितालिका तीज और हिंदी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. पर्यावरणविद नवीन निराला के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में दो फलदार नारियल और एक जामुन का पौधा लगाया गया.

हर व्यक्ति कम से कम 10 पौधे लगाकर करे संरक्षण : रामविलास शांडिल्य

कार्यक्रम में पर्यावरण भारती के संस्थापक, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक एवं अखिल भारतीय पेड़ उपक्रम टोली के सदस्य रामविलास शांडिल्य ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर के आसपास कम से कम 10 पौधे लगाने चाहिए. उन्होंने इन पौधों की कम से कम पांच वर्षों तक देखभाल और सुरक्षा करने पर जोर दिया.

उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण हिम ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं, जिससे प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बढ़ रहा है. ऐसे में पौधारोपण के साथ लगाए गये पौधों की नियमित देखभाल भी जरूरी है.

हिंदी दिवस के इतिहास की दी जानकारी

पर्यावरणविद नवीन निराला ने हिंदी दिवस के अवसर पर इसके इतिहास और महत्व की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था. इसी की स्मृति में हर वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है.

उन्होंने बताया कि हिंदी की लिपि देवनागरी है और हिंदी साहित्य के विकास में भारतेंदु हरिश्चंद्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. उन्होंने हरितालिका तीज और हिंदी दिवस जैसे अवसरों पर पौधारोपण को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताया.

अभियान में कई लोगों ने लिया हिस्सा

पर्यावरण भारती के पौधारोपण अभियान में धनवंती देवी, रेखा देवी, देवव्रत पाहन, रामविलास शांडिल्य, नवीन निराला, हिमालय, भोला प्रसाद, गोपाल कुमार, अमित कुमार वर्मा और बलेंदु शेखर सहित कई लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >