अशोक धाम : आज शाम चार बजे निकलेगी शिव की बारात

अशोक धाम में महाशिवरात्रि की पूरी हो गयी है. मंदिर परिसर की साफ सफाई रंग रोगन व लाइटिंग की व्यवस्था की गयी है

लखीसराय.

अशोक धाम में महाशिवरात्रि की पूरी हो गयी है. मंदिर परिसर की साफ सफाई रंग रोगन व लाइटिंग की व्यवस्था की गयी है. श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट की बैठक में साढ़े तीन लाख खर्च करने की स्वीकृति प्रदान की गयी है. अभी तक महाशिवरात्रि के कार्यक्रम को लेकर सरकारी राशि उपलब्ध नहीं करायी गयी है. बावजूद इसके महाशिवरात्रि को लेकर भव्य रूप से मनाने का फैसला लिया गया है. रविवार की सुबह चार बजे से ही मंदिर का पट खोल दिया जायेगा. सुबह चार बजे से 11 बजे भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जायेगा. जिसके बाद विद्वान पंडित के मंत्रोच्चारण से पूजा पाठ किया जायेगा. चार बजे शाम को अशोक धाम मंदिर परिसर से शिव की बारात निकाली जायेगी. शिवजी की बारात बालगुदर होते बड़हिया रोड से विद्यापीठ चौक पहुंचेगी. पुनः विद्यापीठ चौक से शहर के मुख्य सड़क होकर बड़ी दुर्गा मंदिर पहुंचेगी. वापस पचना रोड होकर बाइपास से बीएड कॉलेज होकर अशोक धाम पहुंचेगी.

बारात में देवतागण, भूत पिशाच, दानव दैत्य रथ, घोड़ा व हाथी होंगे शामिल

शिवजी की बारात में देवतागण, भूत पिशाच, दैत्य दानव, रथ, हाथी घोड़ा डीजे शामिल किया जायेगा. बारात में सभी तरह की लाइटिंग की व्यवस्था की गयी है. बारात का जगह जगह स्वागत किया जायेगा. जिला प्रशासन ने भी चुस्त दुरुस्त व्यवस्था की है. बारात में असामाजिक तत्वों के किसी तरह की अफवाह या धार्मिक विरोधी हड़कत न करे, इस पर नजर रखने के लिए मुक्कल व्यवस्था की गयी है. बारात में जिला प्रशासनिक अधिकारी, श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के अधिकारी सदस्य, समाजसेवी एवं प्रतिनिधि शामिल होंगे.

शाम को धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

महाशिवरात्रि को लेकर अशोक धाम मंदिर परिसर में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाना है, जो कि देर रात्रि तक चलेगा. धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले के स्कूली छात्र छात्राओं को भी शामिल किया जायेगा. कुछ कलाकार भी धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल होंगे. सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम को लेकर भी पूर्व से तैयारियां की गयी है.

बोले सचिव :

श्री इंद्रदमनेश्वर अशोक धाम महादेव मंदिर ट्रस्ट के सचिव डॉ कुमार अमित कुमार ने बताया कि 12 बजे रात्रि को शिव-विवाह का मुहूर्त है. इससे पहले प्रत्येक साल की तरह कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे है. कार्यक्रम के दौरान विधि व्यवस्था संधारण के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारी की गयी है. बालगुदर मोड़ से बीएड कॉलेज मोड़ तक वाहनों का परिचालन नहीं होगा. वहीं दोनों मोड़ पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DHIRAJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >