लखीसराय से अजीत कुमा व देव कुमार की रिपोर्ट Lakhisari News : जिला मुख्यालय में 43 वें डीएम के रूप में शैलेंद्र कुमार ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया है. प्रभारी डीएम सह एडीएम नीरज कुमार ने नये डीएम शैलेंद्र कुमार को डीएम कार्यालय कक्ष में प्रभार सौंपा. नये डीएम शैलेंद्र कुमार को एडीएम नीरज कुमार ने बुके भेंटकर उन्हें स्वागत किया. नये डीएम शैलेंद्र कुमार विशेष सचिव के तौर पर कृषि विभाग पटना में कार्यरत थे. बताया जा रहा है कि नये डीएम शैलेंद्र कुमार 2013 के आईएएस अधिकारी है. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड के पीरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत उच्च विद्यालय घोसैठ में प्राप्त की है. उनके चाचा पीरी बाजार में एक मशहूर चिकित्सक है. नये डीएम के सामने अतिक्रमण, शहर की सड़क जाम समेत कई समस्या चुनौती बनकर सामने आ सकती है.
Lakhisari 43वें डीएम के रूप में शैलेंद्र कुमार ने लिया प्रभार

Lakhisari 43वें डीएम के रूप में शैलेंद्र कुमार ने लिया प्रभार
Copied link
जिला मुख्यालय में 43 वें डीएम के रूप में शैलेंद्र कुमार ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया है.