देसी शराब के साथ एक तस्कर सहित सात पियक्कड़ गिरफ्तार

लखीसराय उत्पाद थाना पुलिस ने सघन जांच अभियान के दौरान देसी शराब के साथ एक तस्कर और सात शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

फोटो संख्या 03- पुलिस गिरफ्त में आरोपी प्रतिनिधि, लखीसराय. उत्पाद थाना पुलिस द्वारा चलाये जा रहे सघन जांच अभियान में अलग-अलग जगहों से देसी शराब के साथ एक तस्कर व सात पियक्कड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि कवैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 गोसाई टोला से शंकर मंडल के पुत्र गौतम कुमार को 6.500 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया,जबकि मां कैलाश नगर केनरा बैंक के पीछे से बासुदेव साव के पुत्र प्रमोद कुमार के घर से 13 लीटर देसी शराब बरामद किया गया, तस्कर फरार हो गया. इसके अलावा चानन थाना क्षेत्र के कुंदर से उमेश मंडल के पुत्र सन्नी कुमार, कैलाश साव के पुत्र फंटूश कुमार, शंकर साव के पुत्र अमन कुमार, श्याम सुंदर मंडल के पुत्र मुकेश कुमार, रवींद्र मंडल के पुत्र चंदन कुमार तथा बड़हिया से अशरफी महतो के पुत्र सत्यप्रकाश महतो व जयनारायण साह के पुत्र कामेश्वर साव शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >