स्थानांतरित डीपीओ नीलम राज को विद्यालय परिवार ने दी भावभीनी विदाई

बड़हिया के प्राथमिक विद्यालय में डीपीओ नीलम राज को उनके स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान शिक्षकों और अधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया।

प्रतिनिधि, बड़हिया. प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला, दरियापुर में गुरुवार को शिक्षा विभाग की डीपीओ समग्र शिक्षा एवं पीएम पोषण योजना नीलम राज को सीतामढ़ी स्थानांतरण पर विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानपूर्वक विदाई दी गई. प्रधान शिक्षक पीयूष कुमार झा के नेतृत्व में विद्यालय की शिक्षिकाओं ने डीपीओ नीलम राज का अंगवस्त्र व मां बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर का प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत-सम्मान किया. मौके पर डीपीओ नीलम राज ने भी कुशल विद्यालय संचालन के लिए प्रधान शिक्षक पीयूष कुमार झा को चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया. उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से शैक्षणिक संवाद कर उन्हें मनोयोग से पढ़ाई करने का आह्वान किया. कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के डीपीएम अनिल कुमार, शिक्षिका शशि कुमारी, मुन्नी कुमारी, अनिमा कुमारी झा, प्रियंका कुमारी व आरती बी मिश्रा समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >