सरपंच पर जमीन हड़पने के इरादे से धमकाने का आरोप, प्राथमिकी

सरपंच पर जमीन हड़पने के इरादे से धमकाने का आरोप, प्राथमिकी

पिपरिया प्रखंड के वलीपुर गांव पंचायत के सरपंच राजेंद्र सिंह उर्फ तुलो द्वारा जमीन हड़पने की इरादे से अमीन को मोबाइल कॉल पर धमकाने का मामला प्रकाश में आया है. पिपरिया प्रखंड के वलीपुर निवासी विश्व भारती विश्वविद्यालय शांति निकेतन पश्चिम बंगाल में प्रो अनिल कुमार के लिखित आवेदन पर पिपरिया थाना में कांड संख्या 09/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है. प्राथमिकी में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि मोहनपुर मौजा में उनकी एक संपत्ति जो 100 वर्षों से उनके परिवार के बाद कब्जे में है. उक्त संपत्ति पर विपक्ष द्वारा अवैध रूप से अपना दावा किया जा रहा है. हाल में जब भूमि अभिलेख को अधिकतम करने के लिए सर्वेक्षण किया जा रहे थे, तब सरपंच द्वारा मोबाइल कॉल पर वलीपुर गांव के रहने वाले अमीन चंद्रचूड़ शर्मा को धमकाया और उक्त संपत्ति को अवैध रूप से मालिक के रूप में नाम दर्ज करने का दबाव बनाया. शिकायतकर्ता के मुताबिक उन्हें जान से मारने की बात कही गयी. 17 जनवरी 2025 को मोहनपुर मौजा में अधिकारियों द्वारा सत्यापन किया जा रहा था, तब सरपंच ने अधिकारियों को धमकाया. सरपंच राजेंद्र सिंह उर्फ तुलो ने बताया की धमकाने एवं जान करने का आरोप भ्रामक एवं मनगढ़ंत है. मामला जमीन संबंधी विवाद का है. मोहनपुर मौजा की यह जमीन उनके दादा वकील सिंह पिता टोड़ल सिंह के नाम है. जमाबंदी आज भी कायम है. सरपंच के मुताबिक उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है. पिपरिया थानाध्यक्ष उज्जवल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सुपरविजन के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >