अवैध बालू व शराब के खिलाफ लगातार चलायें अभियान: एसपी

पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में शुक्रवार को पुलिस-पदाधिकारियों के साथ अपनी पहली क्राइम मीटिंग की

एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ की क्राइम मीटिंग

रात्रि गश्ती को लेकर थानाध्यक्षों को दिया दिशा-निर्देश

होली पर्व व मैट्रिक परीक्षा की तैयारी की चर्चा

लखीसराय

पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में शुक्रवार को पुलिस-पदाधिकारियों के साथ अपनी पहली क्राइम मीटिंग की. इस दौरान उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों से कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने का स्पष्ट दिशा निर्देश दिया. एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों से क्षेत्र में अवैध बालू व शराब की तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाने की बात कही. इसके साथ ही एसपी ने थानाध्यक्षों को रात्रि गश्ती तेज करने का निर्देश देने के साथ ही रात में रोको टोको अभियान चलाने की बात कही. वहीं एसपी ने आने वाले मैट्रिक परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों पर चर्चा करते हुए विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. इसके साथ ही होली के मौके पर असामाजिक तत्वों पर विशेष ध्यान देने की बात कही. मौके पर सभी थानाध्यक्ष सहित जिला मुख्यालय के पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >