आत्मनिर्भरता का मिशाल बना रोहित, गारमेंट्स की खड़ी कर दी कंपनी

खगौर किऊल निवासी युवा उद्यमी रोहित कुमार राय आत्मनिर्भरता का मिशाल बना हुआ है. रोहित ने कम उम्र में एक बड़ा बिजनेस को संभाल कर यह साबित कर दिया है कि लक्ष्य पर केंद्रित होकर दृढ़ संकल्प के साथ अगर कोई कार्य किया जाय तो वह आसान हो जाता है

लखीसराय.

खगौर किऊल निवासी युवा उद्यमी रोहित कुमार राय आत्मनिर्भरता का मिशाल बना हुआ है. रोहित ने कम उम्र में एक बड़ा बिजनेस को संभाल कर यह साबित कर दिया है कि लक्ष्य पर केंद्रित होकर दृढ़ संकल्प के साथ अगर कोई कार्य किया जाय तो वह आसान हो जाता है. एसपी कोठी बाइपास चौक के समीप रोहित ने छह माह पूर्व एआर गारमेंट्स कंपनी खोला है. रोहित सबसे पहले मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से ऋण स्वीकृत कराकर गारमेंट्स की फैक्ट्री लगाया. जिसमें फिलहाल 10 कुशल कारीगर से टी-शर्ट, लोअर, शर्ट एवं स्कूल ड्रेस तैयार किया जाता है एवं स्कूल से डिमांड के मुताबिक स्कूल ड्रेस उपलब्ध कराया जाता है. इसके अलावा होलसेलर के डिमांड के मुताबिक उन्हें ड्रेसेस उपलब्ध कराया जाता है. रोहित ने बताया कि 50 मशीन अभी खाली है. जब डिमांड बढ़ेगी तो कारीगर की संख्या बढ़ाया जायेगा. रोहित का कहना है अभी उनका बिजनेस लखीसराय, सूर्यगढ़ा, बड़हिया के विभिन्न स्कूलों में डिमांड के अनुसार स्कूल ड्रेस उपलब्ध कराने का है.

बेरोजगार घूम रहा था तो मन में बिजनेस करने की आई सोच

रोहित की उम्र अभी 21 साल की है, लेकिन धीरे-धीरे उसकी सोच एक कुशल बिजनेसमैन को बन रही है. रोहित ने बताया कि वह बेरोजगार घूम रहा था. तभी से उसके मन में बिजनेस करने के लिए सोच उत्पन्न हो रहा था. वह बताया है कि एआर गारमेंट्स कंपनी की प्रत्येक शहर में स्टॉल लगाया जायेगा. सबसे पहले इसकी शुरुआत लखीसराय शहर से शुरुआत की जायेगी. एआर गारमेंट्स कंपनी को ऊंचाई पर ले जाने के लिए उनके द्वारा और कड़ी मेहनत भी करेंगे. फिलहाल उन्हें अनुदानित दर पर सरकारी आर्थिक सहायता चाहिए और भी रोजगार सृजन करने के लिए उनके द्वारा बिजनेस को आगे बढ़ाना है. जिससे कि लखीसराय से बेरोजगारों का पलायन नहीं हो. उन्होंने इसमें युवकों से थोड़ी मदद की जरूरत पड़ सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >