आंगनबाड़ी केंद्रों के शौचालय निर्माण कार्य की हुई समीक्षा

जिला योजना पदाधिकारी आशुतोष कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को प्रखंड कार्यालय स्थित मनरेगा भवन में आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय की सुविधा सुनिश्चित करने को लेकर बैठक आयोजित की गयी

सूर्यगढ़ा जिला योजना पदाधिकारी आशुतोष कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को प्रखंड कार्यालय स्थित मनरेगा भवन में आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय की सुविधा सुनिश्चित करने को लेकर बैठक आयोजित की गयी. बैठक का उद्देश्य संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आधारभूत सुविधाओं को पूर्ण करना था. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्यगढ़ा मंजुल मनोहर मधुप, सीडीपीओ रीना कुमारी, बीएओ, सहकारिता पदाधिकारी (मनरेगा), प्रखंड स्वच्छता समन्वयक, आकांक्षी प्रखंड फेलो तमन्ना समाल, जूनियर इंजीनियर (मनरेगा) एवं पंचायत रोजगार सेवक उपस्थित रहे. अधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए शौचालय निर्माण में आ रही बाधाओं पर विस्तार से चर्चा की. जिला योजना पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी केंद्रों पर शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण किया जाय. उन्होंने कहा कि बच्चों एवं महिलाओं की सुविधा और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि संपूर्णता अभियान के लक्ष्य समय पर हासिल किये जा सकें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >